बिलासपुर

मोटरसाइकिल चोर गिरोह पर बिलासपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, 7 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है शहर में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में चोरी करने वाले और खरीददार समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसीसीयू और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। ये मामले बिलासपुर के साथ-साथ जांजगीर और दुर्ग जिलों से जुड़े हुए हैं।पुलिस टीम ने जांच के दौरान शहर भर के 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।

Advertisement

पूछताछ में मुख्य आरोपी ने विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। साथ ही उसने चोरी की गाड़ियां खरीदने वाले लोगों की भी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये की कीमत की 6 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों में पैशन प्रो, बजाज सीटी 100, होंडा साइन और स्प्लेंडर जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

 

फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है।पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि शहर में सक्रिय चोरी के नेटवर्क पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं इस सफलता के बाद पुलिस टीम को वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना और पुरस्कार देने की घोषणा भी की है।

Related Articles

Back to top button