बिलासपुर

घुटकू धान खरीदी केंद्र में गड़बड़ी का आरोप: 50 बोरी पर एक बोरी अतिरिक्त लेने का मामला

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर जिले के घुटकू धान खरीदी केंद्र से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ प्रबंधन पर हर 50 बोरी धान के पीछे एक बोरी अतिरिक्त लेने का आरोप लग रहा है। कुछ किसानों ने इस कथित गड़बड़ी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो में किसान खुलेआम यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उनसे तय मात्रा से ज्यादा धान लिया जा रहा है, लेकिन उसकी न तो रसीद दी जा रही है और न ही वजन की पूरी जानकारी।

Advertisement

वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रशासन हरकत में आया है और मामले की जांच की बात कही जा रही है।वायरल वीडियो घुटकू धान खरीदी केंद्र का बताया जा रहा है, जहाँ किसान आरोप लगा रहे हैं कि 50 बोरी देने पर 51वीं बोरी जबरन ली जा रही है, किसानों का कहना है कि यह उनकी पहली बार धान बिक्री है, उन्हें टोकन, वजन और कटौती की सही जानकारी नहीं दी जा रही, विरोध करने पर कर्मचारियों द्वारा टालमटोल किया जाता है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button