छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से, 20 मार्च तक, 15 बैठकें होंगी आयोजित

छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय ने बजट सत्र को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का अष्टम सत्र सोमवार, 23 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर शुक्रवार, 20 मार्च 2026 तक चलेगा। इस दौरान विधानसभा की कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी।
इस सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण होगा, साथ ही वित्तीय कार्यों के अलावा अन्य महत्वपूर्ण शासकीय कार्य भी संपादित किए जाएंगे। बजट सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की ओर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी सत्र में राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।




