जवान रहस्यमयी तरीके से लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता, तलाश में जुटी पुलिस

धमतरी जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम भीतररा निवासी आर्मी जवान सत्येंद्र शांडिल्य रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। जवान पंजाब के जालंधर में आर्मी ड्यूटी पर तैनात था।
परिजनों के अनुसार, जवान सत्येंद्र 21 दिसंबर को छुट्टी पूरी कर अमृतसर एक्सप्रेस से ड्यूटी के लिए रवाना हुआ था। 23 दिसंबर को उसने अपने बड़े भाई मनीष शांडिल्य को फोन कर सकुशल जालंधर पहुंचने की जानकारी दी थी।हालांकि, 24 दिसंबर को सैनिक मुख्यालय से सूचना मिली कि जवान ड्यूटी पर रिपोर्ट नहीं किया है। इसके बाद से परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
परिजनों ने इस संबंध में सिहावा थाना में जवान की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जवान की तलाश की जा रही है।फिलहाल जवान के लापता होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और सेना की ओर से समन्वय के साथ खोजबीन जारी है।




