रायपुर

लंबित नियुक्तियों को लेकर CAF अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, गृहमंत्री बंगले का किया घेराव

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में CAF अभ्यर्थियों ने लंबित नियुक्तियों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निवास का घेराव किया। बीते एक महीने में यह तीसरी बार है जब CAF अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर डिप्टी सीएम के बंगले तक पहुंचे हैं।

Advertisement

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की मांग है कि सात साल पहले रोकी गई CAF की वेटिंग लिस्ट को तत्काल क्लियर कर ज्वाइनिंग दी जाए। युवाओं का कहना है कि सरकार की ओर से लगातार आश्वासन तो मिल रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

Advertisement

गौरतलब है कि 3 जनवरी को छेरछेरा पर्व के दौरान भी CAF अभ्यर्थियों ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात की थी, उस समय समाधान का भरोसा दिया गया था। लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं होने से अभ्यर्थियों में नाराज़गी बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button