रायपुर

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक ने 13 लोगों को रौंदा, दो की मौके पर ही मौत, 11 लोग घायल….

Advertisement


राजधानी रायपुर के धरसीवां इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो नाबालिगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। हादसा रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर सांकरा से सिमगा सिक्स लाइन पर सिलतरा ओवरब्रिज के पास देर रात हुआ।

Advertisement

धमतरी का साहू परिवार अमरकंटक से वापस लौट रहा था। उनकी कार में तकनीकी खराबी आने के कारण उन्होंने गाड़ी सिक्स लाइन के किनारे रोक दी। परिवार के सदस्य सड़क किनारे बैठे हुए थे।

इसी दौरान श्री सीमेंट से सीमेंट लेकर आ रहे ट्रक के चालक महेंद्र कुमार ने तेज रफ्तार में ट्रक चलाते हुए सड़क किनारे बैठे तीर्थ यात्रियों को कुचल दिया।


हादसे में दो नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सिलतरा पुलिस मौके पर पहुंची, ट्रक को जब्त कर लिया गया और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button