रायपुर

भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

रायपुर – पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुशालपुर इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

Advertisement

मृतक की पहचान सोमनाथ लसेर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक बाइक से कहीं जा रहा था, तभी अचानक सामने से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद युवक सड़क पर दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार भारी वाहनों पर नियंत्रण लगाने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button