रायपुर
50 लाख से अधिक नकदी के साथ ऑनलाइन सट्टा गिरोह गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने थाना गंज क्षेत्र में 50 लाख 35 हजार रुपये के साथ ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह मास्टर आई.डी. के जरिए ऑनलाइन बैटिंग साइट्स पर सट्टा खेलवाता और कमीशन के रूप में अवैध लाभ कमाता था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगद राशि, लैपटॉप, 10 मोबाइल फोन, हुंडई टक्सन कार, पासपोर्ट, एटीएम कार्ड, चेक बुक और केलकुलेटर बरामद किया। जप्त माल की कीमत लगभग 80 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में रितेश गोविंदानी, मोह. अख्तर, विक्रम राजकोरी और सागर पिंजानी शामिल हैं। इनके खिलाफ जुआ प्रतिबंध अधिनियम और आई.टी. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब सट्टा खेलने वाले ग्राहकों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई करेगी।




