गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

अंधे कत्ल का खुलासा : पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या….

गौरेला – पुलिस ने महज तीन दिनों में एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में मृतक का सगा बड़ा भाई ही कातिल निकला।31 दिसंबर की रात से 1 जनवरी की सुबह के बीच, वार्ड क्रमांक 10 लमराटोला बरवासन में 29 वर्षीय चंद्रभान सिंह उरेती का शव घर के सामने संदिग्ध हालत में मिला था। सिर, चेहरे और गले पर गंभीर चोटों के निशान मिलने से हत्या की पुष्टि हुई।

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना गौरेला पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की। जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद के चलते बड़े भाई चेतन सिंह उरेती ने वारदात को अंजाम दिया।

Advertisement

पुलिस की सघन पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।तेज, सटीक और प्रभावी कार्रवाई से गौरेला पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता साबित की है।

 

 

Related Articles

Back to top button