कोरबा

तेज रफ्तार हाइवा ने ली मां-बेटी की जान…

कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। दर्री बाजार के पास तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सवार मां-बेटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

मृतकों की पहचान रामकुंवर और उनकी 20 वर्षीय बेटी अंजलि उर्फ रानू के रूप में हुई है, जो सब्जी खरीदकर स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही दर्री पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर जाम समाप्त कराया।

Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार के दिन और शाम के समय भारी वाहनों की तेज रफ्तार आम बात है, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और सख्त यातायात नियंत्रण की मांग की है।फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button