गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, जाम लगने से यात्री और वाहन चालक हुए परेशान

(उज्ज्वल तिवारी) : बिलासपुर-पेंड्रा मार्ग पर जर्जर सड़क के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। कोयले से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क पर पलट गया, जिससे सड़क के दोनों ओर लगभग 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यात्री बसें और भारी वाहन घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Advertisement

पेंड्रा से बिलासपुर को जोड़ने वाले आरएमकेके रोड की हैं, जो इस समय खस्ताहाल हालत में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं, जिससे हादसे बढ़ते जा रहे हैं। आज सुबह करीब 3 बजे बंजारी घाट पर कोयले से लदा ट्रेलर गड्ढों में फंसकर पलट गया। चालक तो बाल-बाल बच गया, लेकिन सड़क पूरी तरह ब्लॉक हो गई, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

Advertisement

पेंड्रा से बिलासपुर की ओर जाने वाले कुछ छोटे वाहन और मोटरसाइकिल किसी तरह निकल पा रहे हैं, लेकिन बिलासपुर से पेंड्रा आने वाले भारी वाहन पूरी तरह जाम में फंसे हुए हैं। सड़क निर्माण कार्य भी चल रहा है, लेकिन यातायात सुचारू रूप से चलाने के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई।

फिलहाल प्रशासन जाम हटाने और यातायात सुचारू करने की कोशिश में जुटा है, लेकिन लोगों की परेशानी तब तक खत्म नहीं होगी जब तक इस जर्जर सड़क की मरम्मत नहीं हो जाती। देखने वाली बात होगी कि प्रशासन कब तक इस समस्या का स्थायी समाधान करता है।

Related Articles

Back to top button