बिलासपुर नागरिक सहकारी बैंक का संचालक मंडल निर्विरोध निर्वाचित, 10 जनवरी को होगा अध्यक्ष–उपाध्यक्ष का चयन

(किशोर श्रीवास्तव/जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर नागरिक सहकारी बैंक के संचालक मंडल का निर्वाचन रविवार को निर्विरोध संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी ने औपचारिक रूप से इसकी घोषणा की। इस अवसर पर बैंक के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में सभी निर्वाचित संचालकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
निर्वाचित संचालक मंडल में अनिल खंडेलवाल, मनोज भंडारी, नारायण आवटी, शशि सिंह, अलका शर्मा, सोमनाथ यादव, सीताराम जायसवाल, चंद्रप्रकाश जांगड़े और राजकुमार पमनानी सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।
बताया गया कि बैंक के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन 10 जनवरी को किया जाएगा, इसी दिन शपथ ग्रहण समारोह का भी आयोजन भी होगा। अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में बैंक ने लगातार प्रगति की है और ग्राहकों को आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस मौके पर अवध जाजोदिया, श्याम नारायण गुप्ता, अभिनय तिवारी, किशोर घोरे सहित बैंक के अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। निर्वाचित संचालकों ने बैंक के विकास, पारदर्शिता और विश्वास को और मजबूत करने का संकल्प लिया।




