दुर्ग

हेरोइन के साथ महिला समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पंजाब से सिंथेटिक हिरोईन चिट्टा लाकर बेचने वाले दो अलग-अलग गिरोहों का पर्दाफाश करते हुए एक महिला समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

थाना जामुल क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि ढांचा भवन कुरूद निवासी एक महिला अपने पुत्र के साथ पंजाब से चिट्टा मंगवाकर बेच रही है। रेड कार्रवाई में महिला के घर से करीब 33 ग्राम चिट्टा, 281 ग्राम डोडा चूरा और करीब 8 लाख 90 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में महिला ने 20 हजार रुपये प्रति ग्राम की दर से चिट्टा बेचने की बात स्वीकार की है।

Advertisement

वहीं दूसरी कार्रवाई थाना खुर्सीपार क्षेत्र में की गई, जहां मिनी स्टेडियम के पास दो आरोपियों से 14 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। उनकी निशानदेही पर खुर्सीपार क्षेत्र के अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से चिट्टा, मोबाइल फोन और एक स्वीफ्ट कार जब्त की गई।

 

पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 51.73 ग्राम चिट्टा, 9 मोबाइल फोन, एक कार और करीब 9 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं, जिसकी कुल कीमत लगभग 24 लाख रुपये बताई जा रही है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है और नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button