दुर्ग

ऑनलाइन आईपीएल सट्टा गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर थाना पाटन और एसीसीयू दुर्ग की संयुक्त टीम ने बाजार चौक, मछली मार्केट के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की। मौके से चार संदिग्धों को पकड़ा गया, जो मोबाइल एप के जरिए आईपीएल मैचों पर अवैध रूप से दांव लगा रहे थे।

Advertisement

पुलिस जांच में आरोपियों के मोबाइल फोन में सायलेंट 777 ऐप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेलना और खिलाना सामने आया। पूछताछ में आरोपियों ने करीब 15 दिनों से ऑनलाइन लिंक खरीदकर आईपीएल क्रिकेट में दांव लगाने और लगवाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये नगद समेत कुल 73 हजार रुपये की सामग्री जब्त की है।

Advertisement

प्रकरण में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अवैध रूप से धन अर्जित करने के उद्देश्य से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अवैध सट्टा या जुए की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Back to top button