जांजगीर-चाम्पा

सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत रक्तदान अभियान, पुलिस अधिकारियों ने किया ब्लड डोनेट

सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा जनजागरूकता के साथ-साथ सामाजिक सरोकार का संदेश भी दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पुलिस जांजगीर-चांपा द्वारा रक्तदान अभियान का आयोजन किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर एडिशनल एसपी उमेश कश्यप और एडिशनल एसपी उदयन बेहार ने स्वयं रक्तदान कर आमजन को प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान किसी की जिंदगी बचा सकता है, वहीं सड़क पर अनुशासन हमारी खुद की जिंदगी बचाता है।

Advertisement

अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें, तेज रफ्तार व नशे में वाहन न चलाएं। जांजगीर-चांपा यातायात पुलिस ने संदेश दिया “रक्तदान जरूर करें, किंतु सड़कों पर नहीं। ट्रैफिक नियम मानें, सुरक्षित चलें और जीवन सहेजें।”इस अभियान के माध्यम से पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का संदेश दिया है।

Related Articles

Back to top button