मुंगेली

20 लाख से अधिक के मादक पदार्थों का किया गया नष्टीकरण

(मनीष नामदेव) : मुंगेली – शासन के दिशा-निर्देशों के तहत मुंगेली जिले में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल की अध्यक्षता में जिले में जब्त की गई नशीली सामग्री का विधिवत नष्टीकरण किया गया।

Advertisement

मुंगेली पुलिस द्वारा अभियान “पहल” के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना और चौकियों में दर्ज 14 प्रकरणों में जब्त नशीली सामग्री 113.123 किलोग्राम सूखा गांजा, 5 गांजा पौधे, 1045 नशीली टेबलेट और 46 ग्राम ब्राउन शुगर कुल कीमत लगभग 20 लाख 54 हजार 857 रुपये को न्यायालय की अनुमति के बाद दीपक इंडस्ट्रीज बामपारा स्थित प्लांट भट्ठी में जलाकर नष्ट किया गया।

Advertisement

नष्टीकरण की कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय, पुलिस एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। मुंगेली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर और सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button