बिलासपुर

अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, कई यात्री घायल.

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – कोटा मार्ग से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। शनिवार देर रात लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपराखोल के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग पर पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें से लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

Advertisement

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस मुस्लिम समाज के सदस्यों को चौथिया कार्यक्रम से लौटते हुए बिलासपुर से सेमरिया, लोरमी ला रही थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।चिकित्सकों के अनुसार अधिकांश घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement

 

गंभीर घायलों में
अब्दुल हसीम (35 वर्ष)
जरीन खान (17 वर्ष)
शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मुंगेली जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

 

हादसे की सूचना मिलते ही जूना पारा चौकी प्रभारी संजीव ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य किया।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त जुनेजा बस, क्रमांक CG 16 H 0109 को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button