बिलासपुर

VIDEO : ऑटो डीलर की दबंगई, कार खड़ी करने को लेकर युवक को दुकान से बाहर निकालकर पीटा…..

 

Advertisement

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत व्यापार विहार स्थित कार बाजार के पास कमलेश ग्वालानी का दुकान है. जहाँ वह ऑटो डीलिंग का कार्य करता है.रात करीब 8 बजे उसने अपनी कार दुकान के पास खड़ी की. जिस पर बाजू दुकानदार राकेश लाँझेवार ने विरोध जताया.

Advertisement
पीड़ित कमलेश ग्वालानी

कार नहीं हटाने पर राकेश लाँझेवार ने अपने साथियों के कमलेश ग्वालानी की दुकान के पास आकर गाली गलौच की, और युवक को दुकान से बाहर खींचकर उसके साथ मारपीट की.घटना का विडिओ CCTV कैमरे मे कैद हुआ है. मामले की रिपोर्ट पीड़ित कमलेश ग्वालानी ने सिविल लाइन थाने मे दर्ज कराई है.

 

ऑटो डीलिंग मे प्रतिस्पर्धा को लेकर है विवाद:- पीड़ित कमलेश ग्वालानी ने बताया कि ऑटो डीलिंग के कार्य में प्रतिस्पर्धा को लेकर राकेश लाँझेवार उससे आए दिन विवाद करता है. मंगलवार रात हुई घटना मे कमलेश के साथ राकेश लाँझेवार और उसके साथियों ने बेरहमी से मारपीट की. सिविल लाइन पुलिस ने पीड़ित की शिकायत लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है.

Related Articles

Back to top button