बिलासपुर

नशे में तेज रफ्तार का कहर, युवक की मौत, SSP की सख्त अपील

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में तेज रफ्तार और शराब के नशे ने एक युवक की जान ले ली। विनोचा कॉलोनी स्थित पेट्रोल पंप के सामने देर रात हुए इस हादसे ने एक परिवार को गम में डाल दिया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं। जानकारी के मुताबिक, देर रात एक युवक शराब के नशे में बाइक चला रहा था। इसी दौरान विनोचा कॉलोनी पेट्रोल पंप के सामने उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

Advertisement

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में सिम्स रेफर किया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

Advertisement

एसएसपी रजनेश सिंह ने लोगों से अपील की है कि शराब पीकर ड्राइविंग न करें। यह आपकी और दूसरों की जान के लिए खतरनाक है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह हादसा एक बार फिर लापरवाही के खतरनाक नतीजों की याद दिलाता है।

 

Related Articles

Back to top button