रायगढ़
VIDEO : कोयला खदान के विरोध में महिला टीआई की बेदम पिटाई, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश.

रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में जिंदल कोयला खदान की जनसुनवाई के विरोध में हालात बेकाबू हो गए। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई झड़प में ड्यूटी पर तैनात महिला टीआई कमला पुसाम घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक बस और कार में आग लगा दी, वहीं एसडीएम की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास जारी हैं। पुलिस अधीक्षक स्वयं हालात पर नजर रखने के लिए मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है।




