जशपुर

गौमांस के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जशपुर जिले में पुलिस ने गौवंश वध के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई ऑपरेशन शंखनाद के तहत चौकी सोन क्यारी क्षेत्र में की गई है।मामला चौकी सोन क्यारी अंतर्गत ग्राम तालासिली का है, जहां पुलिस ने गौवंश मांस के साथ तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 7 किलो गौमांस बरामद किया है। वहीं इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Advertisement

दरअसल, 25 दिसंबर को ग्राम छून्दरू पाठ निवासी छवि यादव ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 24 दिसंबर की शाम आरोपियों ने उनके पड़ोसी से एक बछड़ा खरीदकर ले गए थे। अगले दिन झाड़ियों में भारी मात्रा में खून मिलने पर गौवंश वध की आशंका हुई।

Advertisement

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम तालासिली में आरोपियों के घरों की तलाशी ली, जहां से 7 किलो मांस बरामद किया गया। पशु चिकित्सक द्वारा परीक्षण के बाद मांस के गौवंश का होने की पुष्टि हुई।

 

गिरफ्तार आरोपी —
गिरफ्तार आरोपियों में

  1. सरीफ तिग्गा (30 वर्ष)
  2. इशाक तिग्गा (50 वर्ष)
  3. धनसाय यादव (32 वर्ष)
    तीनों ग्राम तालासिली, थाना सन्ना, जिला जशपुर के निवासी हैं।

आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया की : सोन क्यारी क्षेत्र में 7 किलो गौमांस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी फरार है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी है।

फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और पूरे जिले में ऑपरेशन शंखनाद के तहत लगातार कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button