जशपुर

पुलिस ने 650 किलो गांजा, नशीली कफ सिरप और कैप्सूल भट्टी में जलाकर किया नष्ट

जशपुर। नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में दर्ज 25 एनडीपीएस मामलों में जब्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया। इस कार्रवाई के तहत 650 किलो अवैध गांजा, जिसकी कीमत लगभग दो करोड़ रुपये आंकी गई है, 228 नग नशीली कफ सिरप और 551 नग प्रतिबंधित कैप्सूल को सूरजपुर जिले स्थित इंदिरा पावर जेन प्राइवेट लिमिटेड, नयनपुर, गिरवरगंज की भट्टी में जलाकर नष्ट किया गया।

Advertisement

जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह, सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, जिला आबकारी अधिकारी महिमा पट्टावी तथा पर्यावरण संरक्षण अधिकारी की उपस्थिति में यह नष्टीकरण प्रक्रिया पूरी की गई।

Advertisement

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि समिति की मौजूदगी में सभी कानूनी प्रावधानों और दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रक्रिया की फोटो और वीडियोग्राफी भी कराई गई है।

 

Related Articles

Back to top button