जशपुर

ऑपरेशन शंखनाद : दो पिकअप से 13 गौवंश मुक्त, दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

जशपुर पुलिस की विशेष कार्रवाई ऑपरेशन शंखनाद के तहत एक बार फिर गौ तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 13 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।

जिले में चल रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिटी कोतवाली और लोदाम थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई में कुल 13 गौवंशों को बरामद किया गया है। यह गौवंश दो पिकअप वाहनों में बेरहमी से बांधकर झारखंड ले जाए जा रहे थे।

Advertisement

सिटी कोतवाली क्षेत्र की कार्रवाई
6 दिसंबर की रात करीब 10 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन JH01-J-2635 में गौवंशों की तस्करी की जा रही है। नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने वाहन को रोका और अंदर से 3 गौवंशों को बरामद किया।

Advertisement

वाहन में बैठे दो तस्करों —

  1. समीम उर्फ छेदन (56 वर्ष), निवासी लोहरदगा, झारखंड
  2. राजकुमार यादव (29 वर्ष), निवासी गुमला, झारखंड
    को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इनके पास पशु परिवहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

लोदाम थाना क्षेत्र की कार्रवाई
7 दिसंबर की सुबह 4:30 बजे लोदाम पुलिस को एक और सूचना मिली कि एक पिकअप JH10-JS-8773 में भारी संख्या में गौवंश झारखंड ले जाए जा रहे हैं। पुलिस ने नाकेबंदी की, लेकिन वाहन चालक पुलिस को देखकर भाग निकला।

वाहन की तलाशी में 10 गौवंश बरामद हुए, जिन्हें रस्सी से बांधा गया था। पुलिस ने सभी पशुओं को सुरक्षित छुड़ाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया है। फरार तस्कर की तलाश जारी है।

दोनों मामलों में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

जशपुर पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन शंखनाद आगे भी जारी रहेगा और गौ तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में लगातार सर्च, नाकेबंदी और निगरानी बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Back to top button