रायपुर

महान साहित्यकार विनोद शुक्ल का निधन, मुख्यमंत्री ने निवास पहुंचकर दी अंतिम विदाई

रायपुर – हिंदी साहित्य जगत के लिए एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। प्रख्यात साहित्यकार और छत्तीसगढ़ के गौरव विनोद कुमार शुक्ल का निधन हो गया है। उनके जाने से साहित्य जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। विनोद कुमार शुक्ल ने नौकर की कमीज और दीवार में एक खिड़की रहती थी जैसी कालजयी कृतियों के माध्यम से साधारण जीवन को विशेष संवेदनशीलता और गरिमा के साथ प्रस्तुत किया। उनकी रचनाएँ मानवीय भावनाओं से परिपूर्ण रहीं, जिन्होंने पाठकों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिवंगत साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल जी की रचनाएँ सदैव जीवंत रहेंगी और साहित्य प्रेमियों को दिशा देती रहेंगी। मुख्यमंत्री ने उन्हें छत्तीसगढ़ का गौरव बताते हुए कहा कि उनका साहित्य हमेशा लोगों के हृदय में जीवित रहेगा।

मुख्यमंत्री द्वारा अंतिम दर्शन, परिजनों से संवेदना व्यक्त करते दृश्य। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button