बिलासपुर

मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग, दो श्रमिकों की मौत, एक घायल

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग पर देर रात काबू पा लिया गया है। इस हादसे में दो श्रमिकों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री में रखा फर्नीचर और कच्चा माल पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग की चपेट में फैक्ट्री परिसर में खड़ी ऑयल टैंकर, एक मालवाहक वाहन और एक बाइक भी आ गई, जिससे नुकसान और बढ़ गया।आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को कई घंटों तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग के दौरान लगातार धमाकों की आवाज़ और धुएं के गुबार से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Advertisement

प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह ऑयल लीकेज बताई जा रही है, हालांकि पुलिस और फायर विभाग द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। घटना के बाद से इंडस्ट्रियल एरिया में दहशत का माहौल है।फिलहाल आग पूरी तरह बुझा दी गई है, लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने फैक्ट्री सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button