रायपुर

विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने की मांग, नक्सल समर्थकों पर भी विधायक धर्मजीत सिंह का तीखा हमला

रायपुर – विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक धर्मजीत सिंह ने सदन में विधायक निधि को 10 करोड़ रुपये करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में विधायक निधि में बढ़ोतरी की गई थी, ऐसे में मौजूदा सरकार को भी विकास के लिए एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए विधायक निधि बढ़ानी चाहिए।

Advertisement

विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि विधायक निधि बढ़ने से अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा सकेगा और जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

Advertisement

इसके साथ ही विधायक धर्मजीत सिंह ने जेएनयू में नक्सली हिड़मा के समर्थन में लगाए गए नारों का सदन में कड़ा विरोध किया। उन्होंने विधानसभा में प्रस्ताव लाकर ऐसे कृत्यों की आलोचना किए जाने की मांग रखी।

विधायक ने कहा कि नक्सली हिड़मा और बसवराजू जैसे आतंक के पर्याय बने लोगों ने बस्तर में निर्दोष आदिवासियों और सुरक्षाबलों पर अमानवीय अत्याचार किए हैं। ऐसे में नक्सलियों के समर्थकों को बस्तर भ्रमण कराया जाना चाहिए, ताकि वे जमीनी हकीकत देख सकें और नक्सली हिंसा की क्रूरता को समझ सकें।

सदन में विधायक धर्मजीत सिंह के इस बयान के बाद विधायक निधि और नक्सल समर्थन जैसे मुद्दों पर चर्चा तेज हो गई है।

Related Articles

Back to top button