रायपुर

VIDEO : लिफ्ट पाँचवीं मंज़िल से नीचे गिरी, दो महिला घायल….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : रायपुर के इंद्रप्रस्थ सोसाइटी में फेस 2 के G ब्लॉक में लिफ्ट अचानक पांचवीं मंजिल से बेकाबू होकर सीधे ग्राउंड फ्लोर पर आकर गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि लिफ्ट के गिरने के दो वीडियो भी सामने आए हैं।

Advertisement

महिलाएं लिफ्ट का दरवाज़ा खोलकर अंदर जाने ही वाली थीं कि अचानक लिफ्ट नीचे की ओर गिर पड़ी। सूत्रों के अनुसार लिफ्ट ऊपरी मंजिल पर ही रुकी हुई थी और जैसे ही दरवाज़ा खोला गया, लिफ्ट अनियंत्रित हो गई और तेज गति से नीचे आकर ग्राउंड फ्लोर से टकरा गई। हादसा डीडी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है।

Advertisement

घटना के बाद कॉलोनी में हड़कंप मचा हुआ है। लोग दहशत में हैं और मौके पर पुलिस टीम भी पहुंच चुकी है। हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन जांच जारी है। फिलहाल पुलिस और सोसाइटी प्रबंधन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। लिफ्ट के मेंटेनेंस और सुरक्षा मानकों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button