BREAKING : तालाब में मिली युवक की लाश, दो दिन से था लापता, पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर – तारबाहर थाना क्षेत्र के डिपूपारा तालाब में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान रिज़वान के रूप में हुई है, जो दो दिनों से लापता था।
बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब में युवक की लाश देखी, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जानकारी के अनुसार, मृतक रिज़वान की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिवारवालों ने दो दिन पहले तारबाहर थाने में दर्ज कराई थी।
सूचना मिलते ही तारबाहर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आगे जैसे ही कोई अपडेट मिलेगा, हम आपको जानकारी देंगे।




