छत्तीसगढ़बिलासपुर

अवैध रूप से भंडारित 44 क्विंटल धान जब्त..

बिलासपुर : अवैध रूप से भंडारित 44 क्विंटल धान जब्त किया गया। कोटा अनुविभाग के बेलगहना तहसील के दो गांवों में कार्रवाई की गई। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम एसएस दुबे के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

Advertisement

ग्राम बरपाली निवासी गोपाल सिंह पिता समारू के घर से 28 क्विंटल धान जब्त किया गया। उनके खिलाफ मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

Advertisement

इसी तरह ग्राम टेनगनबाड़ा में कैलाश प्रसाद के किराना दुकान से 40 कट्टा (16 क्विंटल) धान बरामद किया गया। मंडी अधिनियम के तहत उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। कलेक्टर ने कार्रवाई में और तेज़ी लाने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button