जशपुर

मासूम छात्रा ने की आत्महत्या, प्रिंसिपल पर यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जशपुर जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। बगीचा थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में 15 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। उसके पास से पुलिस को दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें स्कूल के प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो पर यौन शोषण और छेड़खानी के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Advertisement

23 नवंबर की शाम छात्रा स्कूल की 12वीं कक्षा के स्टडी रूम में साड़ी के फंदे से लटकी मिली। स्कूल के प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो उसे अस्पताल लेकर गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की।

Advertisement

पंचनामा के दौरान छात्रा की जेब से मिला सुसाइड नोट इस घटना का सबसे बड़ा सबूत बना। नोट में छात्रा ने लिखा था कि प्रिंसिपल लड़कियों से गलत व्यवहार करता है, उन्हें गलत तरीके से छूता है और विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी देता है।जांच में अन्य छात्राओं और स्कूल स्टाफ ने भी बताया कि घटना वाले दिन प्रिंसिपल ने मृत छात्रा के साथ गलत व्यवहार किया था, जिसके बाद वह बहुत परेशान थी।

इन्हीं तथ्यों के आधार पर पुलिस ने प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो के खिलाफ BNS की धारा 74 और 108, JJ एक्ट की धारा 75 और POCSO एक्ट की धारा 08 के तहत अपराध दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जशपुर के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button