5 महीने में 200 कर्मचारियों का संलग्नीकरण और 150 पदोन्नतियाँ, संयुक्त संचालक डॉ. स्वाति वंदना सिसोदिया का स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने किया सम्मान

(जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, डॉ. स्वाति वंदना सिसोदिया ने अपने सिर्फ पाँच महीने के कार्यकाल में वह उपलब्धि हासिल की है जो पूरे राज्य में अब तक किसी अधिकारी ने नहीं की। डॉ. सिसोदिया ने बिलासपुर संभाग के लगभग 200 कर्मचारियों का संलग्नीकरण कर राज्य स्तर का रिकॉर्ड बनाया है। इसी उपलब्धि पर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने उन्हें सम्मानित किया।
जानकारी के मुताबिक, वार्ड बॉय से लेकर चिकित्सक तक—कुल लगभग 200 कर्मचारियों का संलग्नीकरण करने का यह राज्य का पहला रिकॉर्ड है। इसी प्रेरणा से करीब 50 और कर्मचारियों ने भी संलग्नीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया, जिससे यह रिकॉर्ड अब राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने की संभावना बन गई है।डॉ. सिसोदिया की इस पहल के बाद CMHO और BMO भी सक्रिय हो गए हैं।
CMHO अब तक 20–25 कर्मचारियों का संलग्नीकरण कर चुके हैं। वहीं सभी BMO मिलकर 30–35 कर्मचारियों का संलग्नीकरण कर चुके हैं, कर्मचारी संघ का कहना है कि ऐसे प्रयासों से बिलासपुर जल्द ही स्वास्थ्य सेवाओं में राज्य में प्रथम स्थान हासिल कर सकता है।
हालाँकि शासन और स्वास्थ्य विभाग पहले ही संलग्नीकरण नही करने का आदेश जारी कर चुका है, लेकिन कर्मचारी संघ का आरोप है कि इन आदेशों से मरीजों को भले लाभ हो, पर कर्मचारी लगातार पीड़ित हो रहे थे। संघ का दावा है कि इन परिस्थितियों को देखते हुए JD, CMHO और BMO ने “काम की जगह आराम” के सिद्धांत के अनुरूप कर्मचारियों के हित में संलग्नीकरण का निर्णय लिया।
डॉ. सिसोदिया सिर्फ संलग्नीकरण तक ही सीमित नहीं रहीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने पदोन्नति के नियमों को शिथिल करते हुए अब तक 150 कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ भी दिया, जिसे संघ ने “ऐतिहासिक कदम” उठाते हुए शासन के स्थानांतरिक कर्मचारियों को बिना कार्य मुक्त के संलग्निकरन कर लिया गया जो देश और प्रदेश का पहला मामला होगा ऐसे अधिकारियों। के रहते जिले का संभाग व जिलों का कितना स्वास्थ्य विकास कितना होगा यह सोचनीय है।
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने आज संयुक्त संचालक, CMHO और विभिन्न BMO को सम्मानित करने की घोषणा की है। संघ का कहना है कि बिल्हा, तखतपुर, कोटा और मस्तूरी के खंड चिकित्सा अधिकारियों को भी जल्द सम्मानित किया जाएगा।बिलासपुर स्वास्थ्य महकमे में रिकॉर्ड संलग्नीकरण और पदोन्नति को लेकर यह मामला अब प्रशासनिक चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।




