जशपुर

जिसे रखा था सुरक्षा के लिए वही चौकीदार छात्रों से करता था बेडटच, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जशपुर – सुरक्षा के लिए रखा गया चौकीदार ही आवासीय विद्यालय के छात्रों के लिए खतरा बन गया। पुलिस ने चौकीदार निरंजन किस्पोट्टा को नाबालिग छात्रों से बेडटच करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Advertisement

मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के एक आवासीय विद्यालय का है। विद्यालय के छात्रों ने पहले प्रधानपाठक को लिखित शिकायत दी थी कि चौकीदार निरंजन किस्पोट्टा उनके निजी अंगों को गलत तरीके से छूता है। शिकायत के बाद सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने पाँच सदस्यीय जांच समिति गठित की। जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद विद्यालय प्रभारी प्राचार्य ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

Advertisement

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए POCSO एक्ट की धारा 8 और 10 के तहत अपराध दर्ज किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने जनवरी 2025 से विद्यालय में कार्यरत होने और छात्रों से गलत हरकत करने की बात स्वीकार कर ली।

पर्याप्त सबूत मिलने पर पुलिस ने 35 वर्षीय निरंजन किस्पोट्टा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी विनीत पांडे और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा कि बच्चों से जुड़े अपराधों पर पुलिस पूरी संवेदनशीलता से कार्रवाई करती है और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button