बिलासपुर

उसलापुर स्टेशन लगभग तैयार, जल्द होगा उद्घाटन….

 

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर/जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर के उसलापुर रेलवे स्टेशन का रूप अब पूरी तरह बदल चुका है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन का 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है और जल्द ही इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस नए रूप में यात्रियों के लिए खोला जाएगा। हालांकि उद्घाटन की आधिकारिक तारीख रेलवे बोर्ड द्वारा अभी जारी नहीं की गई है।

Advertisement

हाल ही में बिलासपुर रेल मंडल के डीआरएम ने उसलापुर स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, मुख्य प्रवेश द्वार, यात्री सुविधाओं और निर्माण की प्रगति का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार स्टेशन का करीब 85 से 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है और शेष कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन की बाहरी और आंतरिक संरचना में बड़े पैमाने पर सौंदर्यीकरण और रिनोवेशन का काम किया गया है। सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह के अनुसार अधिकांश पैनल इंस्टॉलेशन, रिनोवेशन और सौंदर्यीकरण कार्य पूरे हो चुके हैं। अब केवल लाइटिंग, पेंटिंग और अंतिम फिनिशिंग का काम बचा है।

रेलवे प्रशासन का लक्ष्य है कि उसलापुर स्टेशन को एक मॉडर्न, आकर्षक और सुविधाजनक स्टेशन के रूप में विकसित कर यात्रियों को बेहतर अनुभव दिया जा सके। उद्घाटन की तिथि रेलवे बोर्ड तय करेगा और आदेश मिलते ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।कुल मिलाकर, उसलापुर स्टेशन जल्द ही अपने नए और आधुनिक स्वरूप में यात्रियों के सामने होगा, जिसकी अंतिम तैयारियों में रेलवे अधिकारी लगातार जुटे हुए हैं।

 

Related Articles

Back to top button