फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर नाबालिक से अश्लीलता, आरोपी गिरफ्तार.

जशपुर – फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर नाबालिग बालिका से अश्लील हरकतें करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना नारायणपुर क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रोहित मिंज को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने “नैंसी प्रिया” नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पीड़िता को अश्लील मैसेज, गालियां और धमकियां दी थीं। साथ ही उसकी और उसकी बहन की फोटो भी अपलोड कर दी थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर तत्काल BNS की धारा 75, 78, 79, 351(2), पॉक्सो एक्ट की धाराएं व IT एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
टेक्निकल टीम की मदद से मोबाइल नंबर और फेसबुक अकाउंट ट्रेस कर आरोपी को कांसाबेल क्षेत्र से पकड़ा गया। आरोपी के पास से मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है।जशपुर पुलिस ने साफ कहा है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।




