विवादित बयान मामले में कथावाचक पंडित आशुतोष चैतन्य को मिली कोर्ट से सशर्त जमानत….

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – सतनामी समाज के खिलाफ विवादित बयान देने वाले कथावाचक पण्डित आशुतोष चैतन्य महाराज को विशेष न्यायाधीश एस सी, एस टी एक्ट लवकेश प्रताप सिंह बघेल के कोर्ट से जमानत मिल गयी है.
गौरतलब है की तखतपुर मे कथावाचक ने कथा के दौरान सतनामी समाज के खिलाफ विवादित बयान दिया था. जिसका विडिओ सोशल मीडिया मे तेजी से वाइरल हुआ.जिसके बाद प्रदेश भर मे पण्डित आशुतोष चैतन्य के खिलाफ सतनामी समाज ने विरोध प्रदर्शन किया.मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कथावाचक के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ़्तार किया.
शनिवार को हुई गिरफ़्तारी के बाद पण्डित आशुतोष चैतन्य को कोर्ट के आदेश पर जेल दाखिल किया गया.सोमवार को मामले मे सुनवाई की गयी जहाँ प्रकरण मे सात साल की सजा कम होने पर अरनेश कुमार के आदेश का हवाला देते हुए पण्डित आशुतोष चैतन्य को सशर्त जमानत दिया गया. इस दौरान कोर्ट परिसर मे सुबह से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे.




