9 मार्च को होगा लिवर कार्निवल का आयोजन….

बिलासपुर – शहर में 9 मार्च को लीवर कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ देवेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह से ही स्वास्थ्य जागरूकता के लिए विविध आयोजन होंगे लीवर डिजीज की निशुल्क जांच के साथ परामर्श दिया जाएगा, आयोजकों ने लीवर की बीमारी के शराब के अत्यधिक सेवन और अनियमित खान-पान को जिम्मेदार बताया है वह प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
शहर में पहली बार लीवर कार्निवल का आयोजन 9 मार्च को किया जाएगा दयालबंद के मिनी स्टेडियम में यह कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही कंपनी गार्डन से जागरूकता रैली व रिवर व्यू से साइकिल रैली भी निकाली जाएगी, बच्चों की पेंटिंग स्पर्धा और रात को डॉक्टरों के बीच आपसी क्रिकेट मैच खेला जाएगा। गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर देवेंद्र सिंह ने लीवर की बढ़ती समस्या और बीमारी के लिए अनियमित खान-पान और शराब को जिम्मेदार बताया है।
वही गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ देवेंद्र सिंह ने बताया कि कार्निवल के आयोजन मे जुंबा एरोबिक्स योग भी कराया जाएगा। इस मौके पर पूरे शहर के नागरिकों को शामिल किया जाएगा।
आईएमए के अध्यक्ष डॉक्टर गोपेंद्र दीक्षित ने बताया कि किसी बीमारी के होने से पहले जागरूकता ही दवा है। लिवर कार्निवल को लीवर डिजीज रोकने के लिए उत्सव की तरह मनाया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में डॉक्टर मौजूद रहे।




