जांजगीर-चाम्पा

कई जिलों में ठगी और चोरी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, 5.19 लाख की संपत्ति बरामद….

जांजगीर-चांपा पुलिस और सायबर टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो पिछले कई सालों से प्रदेश के कई जिलों में ठगी और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी का नाम पंचराम निषाद उर्फ पंचू (37 वर्ष) है, जो ग्राम चंदेली, थाना चंद्रपुर, जिला सक्ती का रहने वाला है। आरोपी लोगों को कम दाम में छड़, सीमेंट और ईंट दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था।

Advertisement

आरोपी से पुलिस ने बरामद किया है : सोने के जेवर 23.950 ग्राम (कीमत 2.96 लाख रुपए), चांदी के जेवर 1113 ग्राम (कीमत 1.66 लाख रुपए), एक स्कूटी और मोबाइल फोन, कुल मिलाकर ₹5,19,930 की संपत्ति जब्त की गई है।

आरोपी की पहचान करने में पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी। 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसके बाद आरोपी तक पुलिस पहुंच सकी। आरोपी पहचान छिपाने के लिए सिर पर टोपी और गमछा बांधता था और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से घूमता था।

 

पंचराम निषाद ने जांजगीर के अलावा दुर्ग, बलौदा बाजार, धमतरी और बालोद में भी इसी तरह की ठगी और चोरी की घटनाएं की हैं। आरोपी पहले भी कई बार गिरफ्तार हो चुका है। यह वही आरोपी है जो 2024 में जिला अस्पताल से इलाज के दौरान हथकड़ी खोलकर फरार हो गया था

 

जांजगीर एसपी विजय कुमार पांडे (IPS) के निर्देश पर, एएसपी उमेश कश्यप और सीएसपी योगिता खापर्डे के नेतृत्व में सायबर टीम ने आरोपी को महासमुंद जिले के सरायपाली से गिरफ्तार किया।पुलिस अब आरोपी की अवैध संपत्ति की जांच कर रही है। वहीं, इस उत्कृष्ट कार्य के लिए जांजगीर पुलिस अधीक्षक ने सायबर सेल और थाना स्टाफ की सराहना करते हुए पुरस्कार की घोषणा की है।

 

Related Articles

Back to top button