माओवादियों का ठिकाना ध्वस्त, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी

बीजापुर – सुरक्षा बलों को ताड़पाला इलाके में माओवादियों के ठिकाने पर बड़ी सफलता मिली है। कोबरा और CRPF की संयुक्त कार्रवाई में माओवादियों के मंसूबे नाकाम हो गए।
सूत्रों के अनुसार, सर्च ऑपरेशन के दौरान ताड़पाला में माओवादियों के ठिकाने को ध्वस्त किया गया। इस दौरान 51 जिंदा BGL, स्टील पाइप और 5 प्रेशर IED सहित भारी विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
यह कार्रवाई केंद्र सरकार के 31 मार्च 2026 तक बस्तर से नक्सलवाद को समाप्त करने के अभियान में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। सुरक्षा बलों की सतर्कता और संयुक्त कार्रवाई के कारण इस ऑपरेशन में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
बीजापुर में हुई इस सफलता से न केवल माओवादी संगठन कमजोर हुआ है, बल्कि क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति भी मजबूत हुई है। सुरक्षा बलों का यह कदम बस्तर में नक्सलवाद समाप्त करने की दिशा में बड़ी प्रगति है।




