छत्तीसगढ़
नक्सलियों को बड़ा झटका: CC मेंबर सहित 60 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

पखांजूर – नक्सली संगठन को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। सीसी मेंबर सोनू दादा उर्फ़ भूपति ने अन्य 60 नक्सलियों के साथ गढ़चिरौली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
सूत्रों की जानकारी के अनुसार, सोनू दादा उर्फ़ भूपति ने सरकार के समक्ष 50 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया। यह नक्सलियों का अब तक का सबसे बड़ा समर्पण माना जा रहा है।
पुलिसिया सूत्रों से मिली खबर के अनुसार इस मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन सुरक्षा बलों के लिए यह एक बड़ी कामयाबी है। सोनू दादा सहित 60 नक्सलियों का आत्मसमर्पण न केवल नक्सली संगठन के लिए एक बड़ा झटका है, बल्कि यह क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




