छत्तीसगढ़

राज्योत्सव समारोह की तैयारियों के दौरान करंट लगने से शिक्षक की हुई मौत…..

सारंगढ़ के खेलभाटा स्टेडियम में राज्योत्सव समारोह की तैयारियों के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक सरकारी शिक्षक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। यह दुखद घटना शिक्षा विभाग के स्टॉल में हुई, जहां शिक्षक भगत राम पटेल (52 वर्ष), जो भेड़वन में संकुल समन्वयक के पद पर कार्यरत थे, फ्लैक्स लगाने के दौरान बिजली के झटके से प्रभावित हो गए।

Advertisement


राज्योत्सव की तैयारियों के लिए शिक्षा विभाग का स्टॉल स्थापित किया जा रहा था। भगत राम पटेल फ्लैक्स को ठीक करने के उद्देश्य से टेंट में पहुंचे, जहां अचानक टेंट के ढांचे में करंट प्रवाहित हो गया। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और उनकी स्थिति गंभीर हो गई। आनन-फानन में उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

Related Articles

Back to top button