विधानसभा की जाँच समिति ने सीवरेज परियोजना के कार्यों में पाई भारी गड़बड़ी,सवाल जवाब पर निगम के अधिकारी बगले झाँकते रहे….

(आशीष मौर्य संपादक/मयंक सिंह क्षत्रिय) : बिलासपुर – सीवरेज परियोजना के कार्यों में हुई गड़बड़ी और भ्रष्टाचार का मामला विधानसभा में उठने के बाद, विधानसभा की शासकीय आश्वासनों सम्बन्धी समिति के सदस्यो ने गुरुवार को निरीक्षण किया. समिति के सभापति बैकुंठपुर विधायक भैया लाल राजवाड़े,समिति के सदस्य बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला,विधायक मोतीलाल साहू, विशेष आमंत्रित सदस्य बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने अरपा रिवरव्यू, देवरी खुर्द चेक डेम और राजकिशोर नगर स्थित सिवरेज पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया.
दरअसल विधानसभा में जुलाई 2019, मार्च-अगस्त 2020 और मार्च 2022 को अरपा नदी का पानी प्रदूषित होना, सीवरेज परियोजना के कार्य की स्थिति, सीवरेज परियोजना के कार्य की लागत एवं पूर्णतः की अवधि और अरपा नदी मे अपशिष्ट जल निकासी के लिए नाला निर्माण नहीं होने को लेकर प्रश्न उठाया गया था. जिसकी जांच के लिए गुरुवार को विधानसभा की शासकीय आश्वासनों सम्बन्धी समिति के सदस्यो ने स्थल का निरीक्षण किया.इस मामले मे समिति के सभापति बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े ने सीवरेज के कार्य की जांच करने की बात कही,साथ ही बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने भी नगर निगम के अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए मौके पर ही अधिकारियों से सवाल-जवाब किये.
निगम के अधिकारियों ने कहा नाला बन गया, विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा चलिए दिखाइए नाला.
2008 मे शुरू हुई थी सिवरेज परियोजना :- बिलासपुर नगर निगम में वर्ष 2008 में सीवरेज परियोजना की शुरुआत हुई थी, जो कि आज भी अधूरी है. इस परियोजना में पानी की तरह पैसा बहाया गया,लेकिन सिवरेज का लाभ शहर की जनता को नहीं मिल पाया. लगातार विधानसभा में इस मामले को लेकर प्रश्न उठने के बाद,अब 17 साल बाद सीवरेज परियोजना का जिन्न बाहर आएगा.
समिति के सभापति भैया लाल राजवाड़े ने जांच के दिये निर्देश :- सीवरेज परियोजना में हुई गड़बड़ी की जांच करने की बात सभापति एवं बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े ने कही है. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि निरीक्षण के बाद जांच रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर रखी जाएगी. एवं शासन को भी इसकी रिपोर्ट सौपी जाएगी.
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने निगम आयुक्त से कहा, अगर आप ना रहे तो जवाब भी नहीं मिलेगा.
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने किया सवाल तो निगम के अधिकारी बगले झाँकने लगे:-जाँच के लिए राजकिशोर नगर सिवरेज पंपिंग स्टेशन पहुचे समिति के सभापति और सदस्यो ने पाया की अब तक सिवरेज का कार्य अधूरा है, और कई कार्य सिर्फ कागजो मे हुए है.बेलतरा विधायक शुशांत शुक्ला ने जब पंपिंग स्टेशन की कार्यप्रणाली पर सवाल जवाब किये तो निगम के अधिकारी बगले झाँकने लगे, मौके पर स्थिति को कण्ट्रोल करने आयुक्त अमित कुमार ने सभी जगह जवाब दिया, इस पर बेलतरा विधायक ने हस्ते हुए आयुक्त नगर निगम अमित कुमार से कहा की “अगर आप ना रहे तो जवाब भी नहीं मिलेगा.
अधिकारियों ने कहा नाला बन गया, विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा दिखाइए नाला :- अरपा नदी में शहर का गंदा पानी बहाया जा रहा है.शहर से निकलने वाले गंदे पानी को नाला बनाकर, सीधे ट्रीटमेंट प्लांट तक ले जाया जाना है. वर्तमान में रिवर वियु में सड़क का निर्माण किया जा रहा है.और सड़क के दोनों ओर पैरेलल नाली का भी निर्माण किया जाना है. जिस नाली का निर्माण अब तक नहीं हुआ है उसे निगम के अधिकारियों ने जांच समिति को नाली निर्माण हो जाने की जानकारी दी , जिस पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने तत्काल कहा कि “चलिए नाली कहां बनी है दिखा दीजिए”. इस पर निगम के अधिकारी हड़बड़ा गए. दरअसल नाली का निर्माण की शुरुआत अब तक पूरी नहीं की गई है, जबकि सड़क बनाने के पहले नाली का निर्माण किया जाना था.जो बनी ही नहीं.




