छत्तीसगढ़बिलासपुर

बैंक से पैसे निकाल कर बाहर आ रहे व्यक्ति से लूट, जांच में जुटी पुलिस…..

बिलासपुर सदर बाजार में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है, आईटीआई कोनी में पदस्थ जॉइंट डायरेक्टर अवनीश सोनी, अपने बेटे के शादी की खरीददारी के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र से राशि निकाल कर सदर बाजार की ओर बढ़ रहे थे। जैसे ही वह मारवाड़ी लाइन में पहुंचे, अचानक बाइक सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे साढ़े तीन लाख रुपए लूट लिये, और मौके से फरार हो गए।

Advertisement
अवनीश सोनी

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश की जा रही है। घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर अहम सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं, इस घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। बाजार के व्यापारियों और आम नागरिकों ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button