
(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – ग्राम पंचायत भवन महमंद के सामने एक बलेनो कार ने युवक को टक्कर मार दी। घायल युवक की पहचान डूमरपारा निवासी गोपी चंद के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लापरवाहीपूर्वक तेज रफ्तार गाड़ी ने युवक को ठोकर मारी।
ये पूरी घटना बाजार क्षेत्र में हुई, जहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




