बिलासपुर
दोस्तों के बीच हुआ विवाद बदला खूनी झगड़े में, एक युवक घायल

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा इलाके में दो दोस्तों के बीच मामूली विवाद खतरनाक झगड़े में बदल गया। जानकारी के अनुसार, विधि से संघर्षरत बालक और यशवंत उर्फ बाला (19 वर्ष), निवासी कुंदरा पारा तिफरा, शराब पीने के बाद आत्मानंद स्कूल के पास घूम रहे थे।
किसी बात पर विवाद बढ़ा और यशवंत ने अपने साथी को “चोर” कह दिया। इसके बाद गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। विवाद के दौरान बालक ने अपने पास रखे सर्जिकल ब्लेड से यशवंत के गले और हाथ पर वार कर दिया।
घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई जारी है।



