न्यू होराइज़न डेंटल कॉलेज ने सीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग में आयोजित किया ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग कैंप, छात्रों को दी गई मौखिक स्वच्छता की जानकारी

बिलासपुर – न्यू होराइज़न डेंटल कॉलेज द्वारा सोमवार को सीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग, सकरी में एक ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप नर्सिंग के B.Sc. और GNM छात्रों के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष प्रकाश डावरा, सचिव अशोक अग्रवाल और डीन डॉ. राणा के. वर्गीस के मार्गदर्शन में किया गया। इस कैंप का उद्देश्य नर्सिंग छात्रों में मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रारंभिक स्क्रीनिंग के माध्यम से दंत समस्याओं की पहचान करना था।
पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग की फैकल्टी डॉ. स्वाति अग्रवाल ने छात्रों को मौखिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, सही ब्रशिंग तकनीक, संतुलित आहार और दैनिक आदतों के जरिए दंत स्वच्छता बनाए रखने के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “स्वस्थ मुस्कान, स्वस्थ जीवन की पहली सीढ़ी है।”
कैंप के दौरान विशेषज्ञ टीम में डॉ. श्रेया, डॉ. यश, डॉ. हर्षा और डॉ. इशानी ने नर्सिंग छात्रों, शिक्षण व गैर-शिक्षण कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने स्वास्थ्य टीम का धन्यवाद व्यक्त किया और नियमित दंत जांच कराने का संकल्प लिया।
यह पहल न केवल मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक रही, बल्कि नर्सिंग छात्रों के लिए एक उपयोगी शैक्षणिक अनुभव भी साबित हुई।




