बिलासपुर

ब्रॉउन सुगर खपाने शहर आया युवक पकड़ा गया….

(आशीष मौर्य संपादक/मयंक सिंह) : बिलासपुर – दूसरे राज्य से ट्रेन में ब्राउन शुगर खपाने शहर आए एक युवक को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर एण्ड टू एण्ड की कार्रवाई में लगी हुई है।पकड़ा गया आरोपी हरियाणा का रहने वाला है.

Advertisement

14 मई को पुलिस को सूचना मिली दिगर राज्य से एक युवक ट्रेन के माध्यम से ब्राउन शुगर बेचने के लिए शहर आ रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस उसलापुर रेलवे स्टेशन के आसपास तैनात हो गई। ट्रेन आने पर युवक रेलवे स्टेशन के बाहर निकला । मुखबिर का इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए युवक को पकड़ लिया। पहले तो युवक पुलिस को गुमराह करता रहा।

Advertisement

तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 5 से 7 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। पुलिस बाउन सुगर जब्त कर युवक को गिरफ्तार किया.बताया जाता है आरोपी हरियाणा निवासी प्रदीप कुमार लंबे समय से दिगर राज्य से बाउन शुगर लाकर शहर में खपा रहा था । पुलिस टीम एण्ड टू एण्ड कार्रवाई के तहत आरोपी से मुख्य सप्लायर के संबंध में पूछताछ करने में लगी हुई है।

Related Articles

Back to top button