रायगढ़

पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट दांत से काटा, गंभीर रूप से घायल, FIR दर्ज….

रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। ग्राम बनेकेला में, एक पत्नी पर आरोप है कि उसने गुस्से में आकर अपने पति का प्राइवेट पार्ट दांत से काट दिया।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुआ। झगड़ा पहले पति की ननद से हुआ था और बाद में पति-पत्नी के बीच मारपीट में बदल गया। आरोप है कि पत्नी ने अत्यधिक गुस्से में आकर यह खौफनाक कदम उठाया।

Advertisement

 

गंभीर रूप से घायल पति को परिजनों ने लैलूंगा अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राइवेट पार्ट पर 7-8 टांके लगाए। इसके बाद पीड़ित ने थाने में FIR दर्ज कराई।

 

लैलूंगा थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे गहन पूछताछ जारी है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 296, 115(2) और 118(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button