SSP के नेतृत्व में ऑपरेशन “शंखनाद” जारी, एक दिन में 11 गौवंश मुक्त, 4 तस्कर गिरफ्तार

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 11 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया है।
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम गम्हरिया में पुलिस ने दो अलग-अलग पिकअप वाहनों से चार गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान इमरान मोहम्मद, अयान अहमद, सरवर खान और सरफु खान के रूप में हुई है, जो झारखंड और जशपुर जिले के निवासी हैं।
पहले मामले में पिकअप वाहन JH01-DX-6151 से तीन गौवंश बरामद किए गए, जबकि दूसरे प्रकरण में वाहन JH01-PE-1923 से आठ गौवंशों को रस्सियों से बांधकर ले जाया जा रहा था।पुलिस ने दोनों ही वाहनों को जब्त कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे झारखंड की ओर तस्करी करने जा रहे थे।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से 11 गौवंशों को सकुशल बचाया जा सका है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन शंखनाद आगे भी निरंतर जारी रहेगा और गौ तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




