रायपुर

डब्लूआरएस कॉलोनी में रावण दहन: राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भव्य दशहरा उत्सव

राजधानी रायपुर के डब्लूआरएस कॉलोनी मैदान में विजयादशमी का भव्य आयोजन हुआ। इस मौके पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में हजारों की भीड़ उमड़ी।

Advertisement

रावण दहन और आतिशबाजी का अद्भुत नजारा देखने हजारों लोग मैदान में पहुंचे। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि दशहरा आत्ममंथन का अवसर है और हमें अपने भीतर की बुराई को समाप्त कर समाज की प्रगति में योगदान देना चाहिए।

Advertisement

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दशहरा को अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का पर्व बताते हुए लोगों से सकारात्मक विचार और सद्मार्ग अपनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि और श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। देर रात तक लोगों ने उत्सव और आतिशबाजी का आनंद लिया।

 

Related Articles

Back to top button