रायपुर

मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आजाद चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा और शास्त्री चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ने गांधी जी के सिद्धांतों और स्वच्छता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भारत में स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। इसके साथ ही उन्होंने शास्त्री जी के व्यक्तित्व, उनके सत्य, सादगी और अनुशासन, और “जय जवान – जय किसान” के नारे द्वारा राष्ट्र को दी गई प्रेरणा को याद किया।

 

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button